दिनदहाड़े गोलियां चला 3 को मौत के घाट उतारने वाले जवान की 29 जनवरी तक हिरासत

दिनदहाड़े गोलियां चला 3 को मौत के घाट उतारने वाले जवान की 29 जनवरी तक हिरासत

Tejinder Singh
Update: 2018-01-17 13:07 GMT
दिनदहाड़े गोलियां चला 3 को मौत के घाट उतारने वाले जवान की 29 जनवरी तक हिरासत

डिजिटल डेस्क, पुणे। उधार लिए पैसों की मांग करने वाले तीन लोगों पर फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले जवान को 29 जनवरी तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। दौंड तहसील में फायरिंग करने वाले राज्य आरक्षित पुलिस बल के उपनिरीक्षक संजय शिंदे को बुधवार को प्रथम वर्ग न्यायिक दंडाधिकारी ने हिरासत में रखने का आदेश दिया।  


पैसों के लेेनदेन का मामला

मंगलवार को दौंड में शिंदे ने साहूकारी से उधार लिए हुए पैसों को लेकर गोपाल कालूराम शिंदे, परशूराम गुरूनाथ पवार और अनिल विलास जाधव पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया था। शाम को उसे अहमदनगर स्थित सुपे से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक शिंदे ने तीनों से उधार पर कुछ रूपए लिए थे। रुपए लौटाने के लिए तीनों उसे बार बार परेशान कर रहे थे।


नगरमोदी चौक में हुआ विवाद

मंगलवार दोपहर नगरमोदी चौक में उसका शिंदे और पवार से विवाद हुआ। उसके बाद उसने दोनों पर गोलियां चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई। उसके बाद बोरावके नगर में उसने जाधव पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शिंदे भाग गया। पुलिस ने उसके गोपालवाड़ी रोड स्थित अथर्व हाइट्स के बाहर अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त तैनात कर इमारत को घेर लिया। टीम मंगाई गई। पुलिस ने उसके घर जाकर देखा, लेकिन वह घर पर नहीं था। इसलिए उसे ढूंढने के लिए पुलिस टीमें बाहर रवाना कर दी गई। शाम को शिंदे को अहमदनगर स्थित सुपे से गिरफ्तार किया गया।  


दौंड में तनावपूर्ण माहौल

दरिमियान इस घटना के दूसरे दिन दौंड शहर में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ था। कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नांगरे पाटील, पुणे जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुवेझ हक दौंड में उपस्थित थे। कानून एवं व्यवस्था बरकरार रखने हेतु शहर में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। तीनों मृतकों पर दोपहर को भीमा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किए गए। तब तक शहर के दूकानें बंद रखी गई थी। 

Similar News