पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 महिलाओं समेत 7 हिरासत में

पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 महिलाओं समेत 7 हिरासत में

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-18 11:41 GMT
पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 महिलाओं समेत 7 हिरासत में

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। शहर के संभ्रांत इलाकों में शुमार सरकार नगर में रामनगर पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई कर देह धंधे का खुलासा किया। इसमें एक पुरुष समेत 6 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। एलसीबी के निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसकी पुष्टि करने एलसीबी ने जाल बिछाया। रविवार को सरकार नगर के राधिका सभागृह के सामने शागिर अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल पर सचिन खानोत के फ्लैट पर छापा मारा। इसके लिए पुलिस ने पहले अपना एक कर्मचारी बतौर ग्राहक भेजा।

पंटर द्वारा पुष्टि होते ही छापा मार कर देहधंधा चलाने वाली महिला, उसके बेटे व अन्य 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इसमें मुख्य आरोपी शहर व बाहरी जिलों से महिलाओं को बुला कर देह व्यवसाय चला रही थी। पुलिस को इस घर से आपत्तिजनक सामग्री व गिरफ्तार हर महिला के पास नकद राशि मिली है। पुलिस ने बताया कि इस छापे में करीब 28 हजार रुपए जब्त किए गए। संभवत: लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था। यह संभ्रांत लोगों का इलाका है। 10 बजे के बाद सुनसान हो जाता है। इसमें अधिकांश नौकरीपेशा व व्यवसायी लोग रहते हैं। इसी का लाभ उठाते हुए आरोपी महिला व उसके बेटे ने यह गोरखधंधा शुरू किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवांछित तत्वों से परेशानी
नागपुर मार्ग निकट सर्किट हाउस के सामने के परिसर में सर्वधर्म समभाववाला पवित्र स्थान है। यहां पर शाम होते ही अवांछित तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। इस ओर पुलिस की सामाजिक शाखा को ध्यान देने की अपील श्रद्धालुओं ने की है। वरोरा नाका परिसर के पुलिया के नीचे से ट्रेन मार्ग है। इसके किनारे बड़े-बड़े पाइप डाले हुए हैं। उस पर यहां बड़े पैमाने पर झाड़ियां व बियाबान है। शाम होते ही यहां घना अंधेरा छा जाता है। इसमें कोई दिखाई नहीं देता। इसका गलत लाभ उठाते हुए युवक-युवतियां यहां घूमने आ जाते हैं। परिसर में यह सब लंबे समय से चल रहा है। इस परिसर में श्रद्धालुओं को आपत्तिजनक सामग्री भी बड़े पैमाने पर मिली है। ऐसे में पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यहां रोज श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महिलाओं के साथ युवतियां भी आती हैं। इस तरह से अवांछित तत्वों से परेशानी हो रही है। ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह से असामाजिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए।

Similar News