लापता महिला पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे का शव खोजने की कोशिश नाकाम

 लापता महिला पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे का शव खोजने की कोशिश नाकाम

Tejinder Singh
Update: 2018-04-20 15:16 GMT
 लापता महिला पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे का शव खोजने की कोशिश नाकाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वसई की खाड़ी में लापता महिला पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे गोरे का शव खोजने की एक और कोशिश नाकाम रही है। मामले की छानबीन में जुटी नई मुंबई पुलिस ने इस बार निजी कंपनी और बेहतर उपकरणों के जरिए उस बक्शे को खोजने की कोशिश की जिसमें कथित तौर पर टुकड़ों में काटकर अश्विनी का शव डाला गया और वसई की खाड़ी में फेंक दिया। मंगलवार से जारी तलाशी अभियान फिलहाल खत्म कर दिया गया है। इस बार गैडियोमीटर नाम की मशीन का शव खोजने के लिए इस्तेमाल किया गया था। मशीन का प्रतिदिन का किराया दो लाख रुपए है। छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ लोहे की दो चीजें लगीं इनमें से एक तलवार जबकि दूसरी अगरबत्ती स्टैंड थी। 

अश्विनी बिद्रे का शव खोजने की कोशिश नाकाम

मामले में सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर मुख्य आरोपी है। जबकि हत्या कांड में कुरुंदकर का साथ देने के आरोप में तीन और लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले नौसेना के गोताखोर भी शव की तलाश कर चुके हैं लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा था। अधिकारियों के मुताबिक जिस हिस्से में अश्विनी का शव फेंका गया है वहां गहरा दलदल है। इसीलिए तलाशी में ज्यादा कठिनाई आ रही है। वहीं इस मामले में पूर्व सैनिक रह चुके अश्विनी के पिता जयकुमार बिद्रे ने भी मुख्यमंत्री को खत लिखकर मंत्रालय के सामने आत्महत्या की धमकी दी है। बिद्रे के मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन में लापरवाही बरत रही है।   
 

Similar News