पुलिसकर्मी ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, पहुंचा सलाखों के पीछे

पुलिसकर्मी ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, पहुंचा सलाखों के पीछे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-26 14:49 GMT
पुलिसकर्मी ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, पहुंचा सलाखों के पीछे

डिजिटल डेस्क, पुणे। जिस खाकी पर कानून का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी है, यदी वही कानून हाथ में लेने लगे तो आलम क्या होगा? कुछ इसी तरह एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगा की उसने घर में नहाते समय महिला का वीडियो बना लिया। सोमवार को औंध इलाके की पुलिस लाइन में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता के पति को धमकाया

पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहित ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में कहा कि समीर पटेल नामक पुलिसकर्मी, उम्र 33 साल ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया। जब इसका पता चला, तो महिला ने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद जब पीड़िता का पति समीर के घर पहुंचा, तो परिजन ने उसके साथ गालिगलौज की, साथ ही उसे डराया धमकाया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

Similar News