पुलिस सिपाही पर जानलेवा हमला, 2 गोलियां लगने से हालत नाजुक 

पुलिस सिपाही पर जानलेवा हमला, 2 गोलियां लगने से हालत नाजुक 

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-18 13:08 GMT
पुलिस सिपाही पर जानलेवा हमला, 2 गोलियां लगने से हालत नाजुक 

डिजिटल डेस्क, अहेरी (गड़चिरोली)। अपने परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहे जिला पुलिस के एक सिपाही पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बंदूक की 2 गोलियां सिपाही के सिर पर दाग दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को उपचार हेतु नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान का नाम अहेरी निवासी सुखेदव दहशथ कावडे (45) बताया गया है। 

बंदूक से दागी 2 गोलियां
जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल जवान सुखदेव कवडे़ सिरोंचा पुलिस थाना में कार्यरत थे। मात्र एक मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। निलंबन की अवधि खत्म होने के बाद उनकी पद स्थापना कोरची तहसील के कोटगुल पुलिस मदद केंद्र में की गयी थी। रविवार को अपने परिजनों के साथ उन्होंने कोटगुल जाने का मन भी बनाया, लेकिन शनिवार की देर रात को ही अज्ञात हमलावरों ने उनके घर की खिड़की फोड़कर भीतर प्रवेश किया। इस समय सुखदेव व उनका पूरा परिवार गहरी नींद में था। हमलावरों ने बंदूक की 2 गोलियां सुखेदव की सिर पर दाग दी।

गोलियों की आवाज सुन जागा परिवार
गोलियों की आवाज सुनाई देते ही सुखदेव की पत्नी जागी और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों के इकठ्ठा होते देख हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी अवस्था में सुखदेव को रात 1.30 बजे के दौरान अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद करीब 2.30 बजे उन्हें चंद्रपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। शनिवार सुबह 11.45  बजे अधिक उपचार हेतु उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किए जाने की जानकारी है।

समाचार के लिखे जाने तक सुखदेव की हालत नाजूक होकर अब तक फरार हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं। अहेरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में थानेदार सतीश होडगर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। बता दें कि, इस घटना से क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल होकर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग क्षेत्र वासियों ने की है। 

Similar News