रेड-लाइट एरिया में छापा, मां -बेटी गिरफ्तार, नहीं मिली नाबालिग लड़की

रेड-लाइट एरिया में छापा, मां -बेटी गिरफ्तार, नहीं मिली नाबालिग लड़की

Anita Peddulwar
Update: 2018-07-05 06:48 GMT
रेड-लाइट एरिया में छापा, मां -बेटी गिरफ्तार, नहीं मिली नाबालिग लड़की

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़गंज पुलिस ने गंगा जमुना बस्ती में एक महिला के देह व्यवसाय अड्डे पर छापा मारा। इस अड्डे से मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला नाबालिग लड़की से देह व्यवसाय करा रही है। लकड़गंज के वरिष्ठ थानेदार संतोष खांडेकर ने बताया कि पुलिस को उस जगह पर नाबालिग लड़की नहीं मिली है, लेकिन इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्त में लेकर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला दलाल गंगा जमुना बस्ती में एक नाबालिग लड़की से देह व्यवसाय करा रही है। जब पुलिस का दल उस महिला के कमरे पर छापा मारा तब पता चला कि वहां पर कोई नाबालिग लड़की नहीं थी।

कमरे से पकड़ाई मां-बेटी
इन दोनों को पुलिस ने देह व्यवसाय के आरोप में गिरफ्त में लेकर थाने गई। खांडेकर ने बताया कि मां बेटी पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उस लड़की के आधार कार्ड और स्कूल का ID कार्ड भी जब्त किया है। आधार कार्ड और उसके स्कूल के ID कार्ड की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर यह नाबालिग नहीं लग रही है। वह शहर के एक स्कूल में जब पढ़ती थी। उस समय का यह ID कार्ड है। इस मामले की छानबीन शुरू है।

उल्लेखनीय है कि बदनाम बस्ती गंगा-जमुना में पुलिस छापा मारकर आए दिन नाबालिग लड़कियों को पकड़ती है, लेकिन वही लड़कियां वापस यहां आ जाती है। विगत दिनों एक नाबालिग को पकड़ने के बाद उसे महिला सुधार में रखा गया,  लेकिन उस लड़की की मां ने उसे वहां से छुड़ा लिया था। बाद में जानकारी सामने आई कि नाबालिग का सौदा खुद उसकी मां ने किया था। दोबारा छापे में पकड़ी गई उस नाबालिग लकड़ी ने खुद यह जानकारी पुलिस को दी थी। उस लड़की को महिला सुधार गृह में रखा गया है।  

Similar News