बदले की आग में मासूम को उतारा मौत के घाट, आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

बदले की आग में मासूम को उतारा मौत के घाट, आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

Tejinder Singh
Update: 2018-04-10 13:06 GMT
बदले की आग में मासूम को उतारा मौत के घाट, आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे भिवंडी इलाके में साढ़े चार साल की पायल प्रसाद नाम की बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 15 सौ रुपए उधार को लेकर हुए विवाद के बाद बच्ची के पिता ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए क्रूर हत्यारे ने बच्ची की जान लेने के साथ उसके हाथ और पैर की उंगलियां भी तोड़ दी थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम आबेद मुहम्मद अजमीर शेख (20) है।

बच्ची की हत्या के बाद आरोपी बिहार भाग गया था उसे सुपौल जिले के गणेशपुरी गांव से गिरफ्तार किया गया। एक अप्रैल को बच्ची घर के पास से खेलते-खेलते लापता हो गई थी। अगले दिन परिवार वालों ने भिवंडी के भोईवाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। चार अप्रैल को बच्ची का शव एक मस्जिद के पीछे स्थित सुनसान इलाके में मिला था। बच्ची की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके दोनों हाथ कंधे से तोड़कर अलग कर दिए गए थे। 

1500 रुपए के लिए हुआ था विवाद, जांच में हुआ खुलासा 
इसके अलावा दाहिने पैर की उंगलियां भी तोड़ दी गईं थीं। परिवार द्वारा बच्ची की पहचान किए जाने के बाद हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली लेकिन वह फरार हो चुका था। लेकिन पुलिस ने बिहार जाकर उसे दबोच लिया।

पकड़े जाने के बाद शेख ने बताया कि बच्ची के पिता की पान की दुकान पर उसका करीब 1500 रुपए उधार था। इसी बात को लेकर करीब दो महीने पहले बच्ची के पिता ने उसकी पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने बच्ची की जान ले ली।  

Similar News