प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, एक्टिव हुए कांग्रेस विधायक, आदिवासियों की हत्या के मामले पर इन कांग्रेस विधायकों की सिवनी दौरे की तैयारी

आदिवासियों की हत्या पर गरमाई सियासत प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, एक्टिव हुए कांग्रेस विधायक, आदिवासियों की हत्या के मामले पर इन कांग्रेस विधायकों की सिवनी दौरे की तैयारी

Safal Upadhyay
Update: 2022-05-04 11:40 GMT
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, एक्टिव हुए कांग्रेस विधायक, आदिवासियों की हत्या के मामले पर इन कांग्रेस विधायकों की सिवनी दौरे की तैयारी

डिजिटल डेस्क, सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र की बादलपार चौकी में सिमरिया गांव में कथित गौकशी के मामले में अब राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा ट्वीट करने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर उछल गया है। सोमवार-मंगलवार की रात को हुई घटना के बाद मंगलवार को दिनभर हाईवे पर हंगामा होता रहा। बुधवार को सुबह से ही पक्ष विपक्ष के नेताओं का गांव में पहुंचने का सिलसिला जारी है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि सिवनी (मप्र) में बजरंग दल (आरएसएस) के लोगों ने दो आदिवासियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरएसएस-भाजपा का संविधान व दलित-आदिवासियों से नफरत का एजेंडा आदिवासियों के प्रति हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हमें एकजुट होकर नफरत से भरे इस एजेंडे को रोकना होगा।
इस ट्वीट के बाद अब तक दो सैकड़ा लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं, वहीं एक हजार से अधिक बार यह रीट्वीट हो चुका है। वहीं तीन हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

 

 

पहुंचने लगे नेता

आदिवासियों की हत्या से जुड़े इस मामले में पक्ष विपक्ष के नेताओं का गांव पहुंचने का सिलसिला शुरु हो चुका है। बुधवार को सिवनी से भाजपा विधायक दिनेश राय गांव पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा लखनादौन के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। गुरुवार को कांग्रेस के तीन विधायकों का विशेष दल और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी गांव पहुंचने वाले हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नाग भी गांव पहुंचे और आदिवासियों और पीडि़तों के हित की लड़ाई लडऩे की बात कही।
 

Tags:    

Similar News