पोस्ट आफिस एजेंट पति-पत्नी व बेटी ने 200 लोगों को लगाया 20 करोड़ का चूना 

पोस्ट आफिस एजेंट पति-पत्नी व बेटी ने 200 लोगों को लगाया 20 करोड़ का चूना 

Anita Peddulwar
Update: 2019-01-19 12:16 GMT
पोस्ट आफिस एजेंट पति-पत्नी व बेटी ने 200 लोगों को लगाया 20 करोड़ का चूना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आर्थिक अपराध शाखा ने तीन ऐसे पोस्ट ऑफिस एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो निवेश के नाम पर लोगों से ली गई रकम खुद हड़प जाते थे। आरोपी पति-पत्नी और उनकी बेटी है। इस ठग परिवार ने 200 से ज्यादा लोगों को 20 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। 

एक के बाद एक शिकायत 
गिरफ्तार दंपति का नाम रमेश भट (65), योगिता भट (57) जबकि उनकी बेटी का नाम भूमिका मोहिरे (32) है। आरोपियों के खिलाफ माहिम इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल पहले भट परिवार भी माहिम में रहता था। दो साल पहले उसी इलाके में रहने वाली शिक्षिका ने पोस्ट ऑफिस एजेंट के तौर पर काम करने वाले परिवार को निवेश के लिए 26 लाख रुपए दिए थे। परिपक्वता अवधि आने पर महिला ने पैसों के बारे में पूछताछ की तो आरोपी आनाकानी करने लगे। इसके बाद महिला ने खुद पोस्ट ऑफिस में जाकर जांच की तो उसके नाम पर सिर्फ पांच हजार रुपए जमा थे। महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी इलाका छोड़कर कहीं और रहने चले गए। इसके बाद महिला ने माहिम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।  आरोपियों के खिलाफ एक के बाद एक कई लोगों ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई।

पोस्ट आफिस के पैकेज के नाम पर वसूली रकम
छानबीन में जुटी माहिम पुलिस ने आरोपियों के ठाणे के मीरारोड इलाके में रहने की जानकारी मिली जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुंबई से ठाणे तक आरोपियों ने 200 से ज्यादा लोगों को इसी तरह पोस्ट आफिस में निवेश और हॉली डे पैकेज के नाम पर ठगा है। आरोपियों ने लोगों से लिए गए पैसे से अपने नाम मुंबई, डोंबिवली, पनवेल और गोवा में संपत्तियां खरीदी हैं। आरोपियों ने लोगों को 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 26 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।     
  

Similar News