सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बदले प्रोफाइल फोटो

सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बदले प्रोफाइल फोटो

Tejinder Singh
Update: 2020-04-24 06:11 GMT
सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बदले प्रोफाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी विशेष सक्रिय हैं। बुधवार को शहर में कुछ नेताओं ने टीवी एंकर के विरोध में पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज करायी। गुरुवार को एक कदम आगे बढ़ते हुए कई कार्यकर्ताओं के फेसबुक व वाट्सएप के फोटो बदल गए। सभी में सोनिया गांधी के फोटाे नजर आने लगे। टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी पर मुुंबई में हमले की खबर को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विविध प्रतिक्रियाएं देते रहे। सोनिया गांधी के समर्थन में पालकमंत्री डॉ.नितीन राऊत ने ट्वीटर पर सोनिया गांधी को पुष्प देते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। उसमें मां तुझे सलाम लिखा है। साथ ही अंगरेजी में लिखा है-आई चेंज माई डीपी, हेव यू। अर्थात मैंने अपनी डीपी बदल दी है क्या आपने बदली।

राउत के इस समर्थन को लेकर सोशल मीडिया पर विविध प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। यह तक कहा गया है कि मां तुझे सलाम वाक्य का अक्सर उपयोग भारत भूमि को नमन के लिए होता है। उधर युवक कांग्रेस के सचिव व नगरसेवक बंटी शेलके सहित अन्य पदाधिकारियों ने फेसबुल व वाट्सएप पर सोनिया गांधी के फोटो लगाए हैें। कांग्रेस के एक पदाधिकारी के अनुसार यह समय राजनीति का नहीं है। लेकिन जिस तरह से विरोधियों ने माहौल बनाना शुरु किया है उसके जवाब के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। बुधवार को ही कांग्रेस के नेताओं की जूम एप के ममाध्यम से चर्चा हुई है। प्रदेश प्रभारी मलिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उद्योग मंत्री अशोक चव्हाण,सहित अन्य प्रमुख नेताओं की चर्चा हुई है। साेनिया गांधी के बारे में टीवी एंकर के शब्दों को लेकर तीव्र निषेध किया गया है। 

 

Tags:    

Similar News