सुबह-सुबह मुर्गे की बांग से खुल जाती थी नींद, पुलिस में कर दी शिकायत

सुबह-सुबह मुर्गे की बांग से खुल जाती थी नींद, पुलिस में कर दी शिकायत

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-25 13:43 GMT
सुबह-सुबह मुर्गे की बांग से खुल जाती थी नींद, पुलिस में कर दी शिकायत

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुर्गे की बांग से उस महिला की नींद खराब हो जाती थी इसलिए उसने पुलिस में शिकायत कर दी। मुर्गा तड़के के समय आवाज करता है इस बात से परेशान एक पुणेवासी महिला ने मुर्गे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। यह शिकायत देखकर तो पुलिस भी चकरा गई है। 

समर्थ पुलिस थाने की सीमा में रहनेवाली एक महिला ने थाने में शिकायत अर्जी दी है जिसमें रोज तड़के साढ़े चार बजे मुर्गे की आवाज आती है। आवाज से नींद टूट जाती है। इसलिए मुर्गे पर कार्रवाई की जाए। अर्जी पर महिला ने अपना नाम नहीं लिखा है। मुर्गे पर कार्रवाई करने की मांग करनेवाली अर्जी देख पुलिस भी चक्रा गई है। हालांकि प्राणी यह विषय पुलिस के नहीं बल्कि महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र में आता है ऐसा पुलिस ने कहा है। इसलिए अब महानगरपालिका प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है यह देखना उत्सुकता का होगा। 

जीजा ने किया नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म
छुटि्टयों के लिए बहन के घर रहने गईं नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। यह घटना पुणे के बारामती एमआईडीसी इलाके के एक गांव में सामने आई। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर बारामती तहसील पुलिस थाने में जीजा पर दुष्कर्म तथा बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़ित लड़की छुटि्टयों के लिए उसके बहन के घर रहने गई हुई थीं। गर्मी होने के कारण पीड़िता बहन के साथ घर के बाहर सोती थीं। गुरूवार की रात बहन के पति ने लड़की को बाहर सोने पर बिच्छू काटेगा ऐसा डर दिखाया। इसलिए वह घर के भीतर सोने के लिए गईं। देर रात सभी गहरी नींद में थे इस बात का फायदा उठाते हुए लड़की का जीजा घर के भीतर गया और लड़की का गला दबाकर चिल्लाई तो मार डालूंगा ऐसी धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर की। उसके बाद जीजा पर मामला दर्ज किया गया।  

Tags:    

Similar News