नागपुर में फिर रिमझिम बारिश, किसानों के लिए आफत बन रही अब बूंदें

नागपुर में फिर रिमझिम बारिश, किसानों के लिए आफत बन रही अब बूंदें

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-08 05:16 GMT
नागपुर में फिर रिमझिम बारिश, किसानों के लिए आफत बन रही अब बूंदें

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर जिले में बुधवार की सुबह फिर रिमझिम बारिश ने मौसम में और ठंडक घोल दी। कई जगह गरज के साथ बारिश होने की जानकारी है। इस बार देर से आया मानसून लंबे समय तक बरसता रहा। बारिश का मौसम बीच जाने के बाद भी बीच-बीच में बारिश होती रही है जिससे किसानों के हाथ आई फसल को एक बार फिर नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बेमौसम बारिश गुरुवार को भी हो सकती है। विदर्भ में कुछ जगह बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

10 के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादल छाए रहेंगे। नागपुर समेत विदर्भ में कई जगह गरज के साथ बारिश होगी। कुछ जगहों पर आेले भी पड़ सकते हैं। फिलहाल पश्चिमी हवा चल रही है। नागपुर समेत विदर्भ में लगातार 8 व 9 जनवरी (दो दिन) को बारिश होने की संभावना है। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई। इसी तरह बुधवार को न्यूनतम तापमान में आैर वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पार हो सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। 10 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने के आसार बने हुए हैं।

नागपुर जिले के काटोल,कोंढाली,कलमेश्वर,कुही,नरखे़ड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में चना,कपास और संतरा को इस बेमौसम बारिश से खासा नुकसान हुआ है। गत सप्ताह मूसलाधार बारिश से संतरे की फसल पूरी तरह चौपट हो गई वहीं किसानों द्वारा काटकर रखी गई फसलों भी पानी में भीग गई। यही हाल उपज मंडियों में रहा जिन किसानों ने यहां माल बेचने के लिए लाया था उनकी उपज वाहन में ही रहने से भीग कई जगह तो इन उपजों से अंकुर भी निकलने की जानकारी मिली है। किसान वर्ग सरकार से प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News