देर रात फिर सुबह की बारिश ने दिखाया असर, तापमान में हल्की गिरावट

देर रात फिर सुबह की बारिश ने दिखाया असर, तापमान में हल्की गिरावट

Tejinder Singh
Update: 2020-06-17 14:57 GMT
देर रात फिर सुबह की बारिश ने दिखाया असर, तापमान में हल्की गिरावट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानसून की बारिश अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार-बुधवार की देर रात को बारिश आरंभ हुई। रात में कई बार बारिश होने के बाद बुधवार को सुबह भी बादलों ने अपना दम दिखाया, जिसका असर सुबह के सुहाने मौसम में देखने को मिला। सुबह बारिश रुकने के बाद कुछ समय मौसम काफी ठंडा रहा फिर जैसे ही आसमान से बादल छटने लगे तो धूप निकल आई। दिनभर धूप ने अपना असर दिखाने की कोशिश की लेकिन रातभर के बाद सुबह की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया था जिससे गर्मी का ज्यादा असर बुधवार को दिन में देखने को नहीं मिला। भले ही दिनभर हल्की धूप रही लेकिन रात में बारिश की वजह से ना सिर्फ मौसम ठंडा रहा बल्कि तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। जिससे अधिकतम पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 12.7 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान

बुधवार को भले ही सुबह की बारिश के बाद दिनभर धूप रही हो लेकिन शाम या रात में बारिश फिर से होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा गुरुवार 18 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार 19 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है लेकिन शनिवार 20 जून और रविवार 21 जून को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। काफी अच्छी और फिर कमी कम बारिश का अनुमान मौसम को मध्यम रखेगा जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं, बारिश के अनुमान की वजह से तापमान में भी अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News