आर्णी में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों में घुसा पानी

आर्णी में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों में घुसा पानी

Tejinder Singh
Update: 2018-08-16 13:18 GMT
आर्णी में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों में घुसा पानी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। आर्णी में बुधवार रात से हो रही जोरदार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध किए हैं, साथ ही नागरिकों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ जैसे हालात के चलते कवठाबाजार, साकूर, आमनी आसरा, महालूंगी, दाभडी. कोपरा, परसोडा, सावली, राणीधानोरा, अंजनखेड आदी गांव का संपर्क टूट गया। पानी खेतों मे घुसने से फसलों को भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है।

इलाके में मूसलाधार बारिश जारी है। जिससे तहसिल से बहनेवाली अरूणावती, पैनगंगा, अडाणी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पैनगंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के गांव कवठाबाजार, साकूर राणीधानोरा जैसे गांवों मे नदी का पानी घुसने से तटवर्ती इलाके के खेतो से मिट्टी बह गई, तथा फसल बर्बाद हुई।

शहर के नालों में बाढ़ आने से बाढ़ का पानी घरों में घुस गया मोमिनपुरा, आमदनी रोड, दुर्गा मंदीर क्षेत्र, शास्त्रीनगर, झोपडपट्टी मे पानी घुसने से नागरिको को स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। नगर परिषद के नगराध्यक्ष अर्चना अमोल मंगाम, मुख्याधिकारी करणकुमार चव्हाण, तहसीलदार संजय भस्के, थानेदार यशवंत बाविस्कर तथा प्रशासन के अधिकारियों, कर्मी द्वारा बचावकार्य मे जुट गए। 

नागरिको को बाढ़ के खतरे से बचने के लिए सूचित किया जा रहा है। बीती रात 39.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार तक 641 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। दाभडी में भी नाले का पानी 10 से 15 घरों में घुसने की जानकारी पटवारी गफ्फार शेख ने दी। वहां बचावकार्य के लिए प्रयास किया जा रहा है। आसरा ग्राम में कल रात से बारिश होने के कारम खेती कर लौट रहा व्यक्ति पानी में फंस गया। उसे पटवारी ने ग्रामवासियों की मदद से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। 

आर्णी-नांदेड मार्ग बंद 
कोसदनी के नाले मे बाढ़ जैसा पैनी आने से बोरी तुलजापुर महामार्ग बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, और कोसदनी ग्राम में भी घरो मे पानी घुसने की जानकारी मिली है।

Similar News