राजगढ़: मध्यप्रदेश को बेहतर राज्य बनाना और माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाना ही मेरा संकल्प - शिवराज सिंह चौहान

राजगढ़: मध्यप्रदेश को बेहतर राज्य बनाना और माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाना ही मेरा संकल्प - शिवराज सिंह चौहान

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-08 09:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। राजगढ़ जिला मुख्यालय पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संघ के सह कार्यवाह सुरेश सोनी के यहां सांत्वना देने आए। उन्होंने हेलीपेड पर ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए माफियाओं को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए साफ शब्दों में कहा कि कैसे सुशासन दे सकते है, कैसे रोजगार के अधिकतम अवसर सृजित कर सकते हैं, कैसे कृषि विभाग किसानों की आय दुगुनी कर सकता है, और कैसे हम शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था में बेहतर सुधार कर सकते हैं। उसके लिए हमने चिंतन मनन किया, हर एक विभागों के मंत्रियों से चर्चा करके एक टीम के रूप में बेहतर काम करे। हमने कोरोना काल मे भी मध्यप्रदेश को आगे बढाने की बेहतर कोशिश की है। तमाम आर्थिक संकटो के बावजूद भी लगभग 82 हजार करोड़ रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं की किसानों के खातों में या तो डली है या डल रही है। वहीं गरीबो के कल्याण के लिए संबल योजना फिर से प्रारंभ की गई है। 37 लाख गरीबो को राशन की पर्चियां फिर से बना के दी जिनको 1 रुपये किलो राशन नही मिलता था, और जन कल्याणकारी जितनी योजनाए थी। महिला सशक्तीकरण का काम चल रहा है। एक ही जुनून है मध्यप्रदेश को बेहतर से बेहतर राज्य बनाना ओर माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाना। जितने तरह के भी माफिया है चाहे वो भू माफिया हो, चाहे वो ड्रग माफिया हो, चाहे वो अवैध खनन करने वाले माफिया हो। चाहे वो चिटफंड माफिया हो, हम चिटफंड कंपनियों पर शिकंजा कसके लगभग 200 करोड़ रुपया अभी वापस करवा चुके हैं, अभियान जारी है। क्योंकि हम केवल एफ.आई.आर. नहीं करते हम फिर पूरी ताकत लगाते हैं कि उठाकर लाएं, संपत्तियां जप्त करें, राजसात करें और उनको पैसा दिलवाएं। और जितने भी माफिया है खासकर बेटियों की तरफ कुदृष्टि डालने वाले, माता बहनों का असम्मान करने वाले, उनको किसी भी कीमत पर हम नही छोड़ेंगे। नया कानून भी हमारा बन रहा है हमने केबिनट में अध्यादेश के लिए कर दिया है, और जितने भी इस तरह की गतिविधियां करते थे। उन्हें कुचलकर रख दिया जाएगा। यह मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है। इस दौरान राज्यसभा सासंद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ थे।

Similar News