लोकसभा चुनाव 2024: जानिए राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह किस रणनीति से लड़ रहे चुनाव? मीडिया के सवालों में सामने आया राज

  • हर विधानसभा में करेंगे पैदल यात्रा
  • जनता को याद दिलाएंगे सरकार के वादे
  • मतदाताओं के बीच रखेंगे तीन मांग

ANAND VANI
Update: 2024-04-02 14:02 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के प्रचार में सभी राजनीतिक दल पूरी दमखम से लगे हुए है।पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच नई रणनीति और योजना को लेकर पहुंच रही है। कांग्रेस प्रदेश में हर विधानसभा में यात्रा करने के साथ साथ कुछ चुनावी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "हमारी वादा निभाओ यात्रा हर विधानसभा में 3 दिन चलेगी। 3 बिंदु हैं जिसके लिए यह यात्रा की है, 1- 27 रुपए क्विंटल गेहूं का भाव दें, 2- लाडली बहनों को 3 हजार रुपए दें और तीसरी- गैस सिलेंडर 450 रुपए में दें, ये हमारी मांग है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो जा रहे हैं उनका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं था। वे दलाली करने के लिए गए हैं।

आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बीते दिन अपने चुनावी क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा की शुरुआत की थी।  यात्रा को लेकर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा में एक-एक दिन निकाली जाएगी। हर दिन करीब15 से 20 किलोमीटर दिग्विजय सिंह पैदल चलेंगे। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह केंद्र और प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार द्वारा जनता को किए गए वादों को याद दिलाएंगे ,जो वादे सरकार ने पूरे नहीं किए। 

Tags:    

Similar News