रक्षाबंधन : जेल में बंद कैदियों को राखी बांध छलकी बहनों की आंखें

रक्षाबंधन : जेल में बंद कैदियों को राखी बांध छलकी बहनों की आंखें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-07 09:02 GMT
रक्षाबंधन : जेल में बंद कैदियों को राखी बांध छलकी बहनों की आंखें

डिजिटल डेस्क,सिवनी। भाई-बहन के प्यार रक्षाबंधन का त्योहार पूरी खुशी के साथ मनाया जा रहा है। जिले के लखनादौन उपजेल और सर्किल जेल सिवनी में बंद कैदियों की बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंची। बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना के साथ जल्द घर आने की कामना की।

दरअसल रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर महिलाओं को आने दिया जबकि अन्य लोगों को बाहर ही रोक दिया। जेल में 239 महिलाओं ने अपने भाईयों को राखी बांधी।सिवनी के नगझर स्थित सर्किल जेल में पुरूष कैदियों से मिलने उनकी बहनें और महिला कैदियों से मिलने उनके भाई पहुंचे और राखी बंधवाई। लंबे समय बाद एक दूसरे को सामने पाकर दोनों के आंखों में आंसू छलक उठे। इस बीच घर से तैयार कर लाए विशेष पकवान को भी परिवार साथ बैठकर खाने को मौका मिला। पर्व को देखते हुए जेल प्रबंधन ने सभी तैयारियां की थी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।
 

Similar News