विश्वबंधुत्व का संदेश देती है रामायण : कोश्यारी

विश्वबंधुत्व का संदेश देती है रामायण : कोश्यारी

Tejinder Singh
Update: 2019-11-28 16:42 GMT
विश्वबंधुत्व का संदेश देती है रामायण : कोश्यारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रामायण जीवन का आधार है, रामायण एकता और विश्वबंधुत्व का संदेश देता है। रामायण का अध्ययन प्रेरणादायी है और इसके जरिए हम आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का उद्धाटन करते हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यह बात कही। मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग और भागवत परिवार की ओर से कालीना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय परिसर के ग्रीन टेक्नालॉजी सभागृह में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कोश्यारी ने कहा कि नानकदेव समेत अनेक संतों ने अपने प्रवचनों में रामायण का उल्लेख किया है। आज सारा देश रामायण अंगीकार कर रहा था। राज्यपाल ने कहा कि सभी ने अच्छे गुणों को आत्मसात कर लिया तो समाज निश्चित रुप से रामराज्य की ओर बढ़ चलेगा। अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के मौके पर राज्यपाल कोश्यारी के साथ भागवताचार्य रमेशभाई ओझा, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुहास पेडणेकर, उपकुलपति डॉ रविंद्री कुलकर्णी, दीपक मुकादम, जापान की हिंदी भाषा की जानकार डॉ तोमोको किकुची, मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा करुणाशंकर उपाध्याय मौजूद थे। कार्यक्रम में कई देशों और विश्वविद्यालय के हिंदी के जानकार भी शामिल थे।

Tags:    

Similar News