मंदिर में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

मंदिर में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-13 16:36 GMT
मंदिर में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। आठ साल की बच्ची को मंदिर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला पिंपरी के खरालवाड़ी में सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रोहन भांडेकर उम्र 18 साल, को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पिंपरी पुलिस थाने में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई हैं।

शनिवार की दोपहर बालिका खरालवाड़ी स्थित मंदिर में खेल रही थीं। उस समय रोहन उसे अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वहां से भाग गया। बच्ची वहां से भागकर घर गई और मां को बताया। बेटी द्वारा मामले को उजागर करने के बाद उसकी मां ने तत्काल पिंपरी पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

मले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रोहन को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसको 18 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।

Similar News