गणतंत्र दिवस: दुल्हन सा सज रहा शहर, सौगातों की हो सकती है बारिश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गणतंत्र दिवस पर गैरिसन मैदान में करेंगे झंडा वंदन गणतंत्र दिवस: दुल्हन सा सज रहा शहर, सौगातों की हो सकती है बारिश

Abhishek soni
Update: 2023-01-24 17:57 GMT
गणतंत्र दिवस: दुल्हन सा सज रहा शहर, सौगातों की हो सकती है बारिश

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गणतंत्र दिवस का जैसा उल्लास इस बार नजर आ रहा है वैसा इससे पहले नहीं देखा गया, शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं झंडावंदन करेंगे, इसलिए पूरा प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड पर है। हो भी क्यों न, क्योंिक मुख्यमंत्री जब यहाँ रहेंगे तो प्रदेश भर की निगाहें भी इसी तरफ लगी रहेंगी। इस गौरवमयी आयोजन के दौरान शहर पर सौगातों की बारिश होने की भी संभावना है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर िनगम ने आयोजनों के िलए हर संभव तैयारी की है। इस बीच पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान गणतंत्र दिवस पर गैरिसन मैदान में झंडा वंदन करेंगे जिसके लिए वे बुधवार की दोपहर ही शहर आ जाएँगे। इस दो दिनी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने गैरिसन मैदान की तैयारी पूरी कर ली है। फाइनल रिहर्सल हो चुकी है, हर विभाग झांकी तैयार करवा रहा है जिसमें शहर के विकास की तस्वीर नजर आएगी। नर्मदा तट ग्वारीघाट में गुरुवार को होने वाली महाआरती और आयुर्वेद कॉलेज के दो दिवसीय आयोजन के लिए भी प्रशासनिक अधिकारी अंतिम तैयारियों में जुटे हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा लगातार मौके पर जाकर कार्य देख रहे हैं।
बिजली की दोहरी व्यवस्था-
मुख्यमंत्री के शहर प्रवास के दौरान बिजली बाधा न बने इसके लिए डेढ़ सौ से अधिक बिजली कर्मचारी और अधिकारी मोर्चे पर तैनात रहेंगे। वहीं बिजली की डबल सप्लाई के अलावा जनरेटर के भी इंतजाम होंगे, ताकि किसी भी तरह कोई व्यवधान न पैदा हो। एमएलबी परिसर में कार्यक्रम के दौरान मंच के ऊपर से 11 केवी लाइन निकली थी जिसे शिफ्ट किया गया है। गैरिसन मैदान में भी जनरेटर पर कार्यक्रम होगा। दो जनरेटर के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो अस्थायी टीसी दी गई है। आयुर्वेद कॉलेज परिसर में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन को भी पूरी तरह जनरेटर में करने का निर्णय आयोजकों ने किया है। अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जहाँ भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं वहाँ के लिए टीम गठित की गई है।
साफ-सफाई के विशेष इंतजाम -
शहर को पूरी तरह से साफ-सुथरा िकया जा रहा है। इसके लिए नगर िनगम ने अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद ली है। हर गली और मुख्य मार्गों को धूल रहित िकया जा रहा है। फुटपाथ, डिवाइडर और चौराहों की धुलाई कराई गई। रंगाई-पुताई भी जारी है।
सजाए गए चौराहे -
नगर िनगम के प्रकाश विभाग ने शहर के करीब 30 चौराहों और तिराहों को आकर्षक रूप प्रदान किया है। तिरंगे के रंग की झालर लगाई गई है और सभी सरकारी विभागों को सजाया गया है। इस दौरान शहर में जलसंकट की नौबत न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-
दो दिनों के दौरान शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम िकए गए हैं। सड़कों पर चैकिंग की जा रही है। होटलों, लॉज और अन्य स्थानों पर नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों की जाँच हो रही है।
मुख्यमंत्री का आगमन आज
- गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान बुधवार को शहर आ रहे हैं। वे बुधवार की रात सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। गुरुवार को पूरा दिन शहर में बिताएँगे और रात 8.10 बजे भोपाल जाएँगे।
मुख्यमंत्री इन आयोजनों में शामिल होंगे-
25 जनवरी -शाम 4 बजे मेट्रो हॉस्पिटल के सामने मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का कार्य का शाम 5 बजे एमएलबी स्कूल में लाड़ली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम• शाम 6.30 बजे ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती रात 8.15 बजे आयुर्वेद कॉलेज ग्वारीघाट में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
26 जनवरी -सुबह 7.45 बजे शारदा नगर उद्यान रांझी में पौधारोपण• सुबह 9 बजे गैरिसन ग्राउंड सदर में गणतंत्र दिवस समारोह• दोपहर 11.45 बजे मॉडल स्कूल में व्ही आर लैब का उद््घाटन• दोपहर 12.15 बजे मॉडल स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विशेष भोज• दोपहर 1 बजे जबलपुर से भोपाल प्रस्थान• शाम 6.30 बजे भोपाल से डुमना आगमन शाम 7.10 बजे आयुर्वेद कॉलेज में भारत पर्व का कार्यक्रम रात 8.10 बजे आयुर्वेद कॉलेज से डुमना प्रस्थान

Tags:    

Similar News