व्यापारी से लूट, पुलिस नहीं जुटा पाई लुटेरों का सुराग

छिंदवाड़ा व्यापारी से लूट, पुलिस नहीं जुटा पाई लुटेरों का सुराग

Safal Upadhyay
Update: 2022-05-23 09:05 GMT
व्यापारी से लूट, पुलिस नहीं जुटा पाई लुटेरों का सुराग

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के कुसमैली मंडी से सिवनी प्राणमोती मार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार लुटेरों ने गल्ला व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित की गई है, लेकिन टीम शनिवार देर रात तक लूट के मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिए थाने लाया है।

पुलिस के मुताबिक गल्ला व्यापारी चौरई के ग्राम आमटा निवासी अखिलेश पाल कुसमैली मंडी और गंज से वसूली कर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे बाइक से घर लौट रहा था। कुसमैली मंडी से सिवनी प्राणमोती की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से अखिलेश पर मिर्ची पाउडर फेंका और सिर पर वार कर उसे नीचे गिरा दिया था। अखिलेश के सड़क पर गिरते ही आरोपियों ने रुपए से भरा बैग लूट ले गए। बैग में 4 लाख 8 हजार रुपए नकद थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 341 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Tags:    

Similar News