विश्व शांति के लिए मीडिया की भूमिका बेहद अहम - डॉ. जयप्रकाश नारायण

विश्व शांति के लिए मीडिया की भूमिका बेहद अहम - डॉ. जयप्रकाश नारायण

Tejinder Singh
Update: 2019-09-21 12:36 GMT
विश्व शांति के लिए मीडिया की भूमिका बेहद अहम - डॉ. जयप्रकाश नारायण

डिजिटल डेस्क, पुणे। हैदराबाद की लोकसत्ता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नारायण ने शनिवार को कहा कि विश्व का हर एक देश कई समस्याओं और आतंकी वारदातों से गुजर रहा है। हर एक को शांति, सुख और संतुष्टि चाहिए। इसमें मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल अकेले मीडिया पर ही निर्भर न रहते हुए सभी को एक साथ काम करना चाहिए। विश्व शांति में मीडिया और पत्रकारिता की भूमिका क्या होगी, इस विषय पर एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी और पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के बैनर तले मीडिया एवं पत्रकार परिषद आयोजित की गई, जिसका उद्घटन डॉ. नारायण ने किया। 

इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि मीडिया नैतिक विचारों की आदान-प्रदान करनेवाली संस्था है। भारतीय मीडिया कई अच्छे, बुरे अनुभव ले रहा है। इस अशांत वातावरण में जब हर एक को शांति, सुख, संतुष्टि चाहिए, वहीं केवल मीडिया पर निर्भर रहने की बजाय सभी को एकजुट होकर इस ओर कदम बढ़ाने चाहिए, हालांकि मीडिया को भी शांति का विश्वास दिलाना चाहए। केवल अपना फायदा न देखते हुए विश्वशांति के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना जरूरी है। 

एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ, कार्याध्यक्ष प्रा. राहुल कराड़, एमआईटी आर्ट, डिजाईन तथा टेक्नाॅलॉजी विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष प्रा. डॉ. मंगेश कराड़, पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रसाद कुलकर्णी, द वायर के संस्थापक अध्यक्ष एम. के. वेणू, कोलकता प्रेस क्लब के अध्यक्ष स्नेहास सूर, वरिष्ठ पत्रकार आर. एन. भास्कर, निरीजा चौधरी आदि उपस्थित थे। 
 

Tags:    

Similar News