सरसंघचालक डॉ.भागवत ने कहा - लघु उद्योग से होगा देश का विकास, जोशी की इमरान को सलाह

सरसंघचालक डॉ.भागवत ने कहा - लघु उद्योग से होगा देश का विकास, जोशी की इमरान को सलाह

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-16 09:25 GMT
सरसंघचालक डॉ.भागवत ने कहा - लघु उद्योग से होगा देश का विकास, जोशी की इमरान को सलाह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश के विकास के लिए लघु उद्योग को बढ़ावा देने का आव्हान करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने कहा है कि उद्याेग व्यापार के संबंध में सभी से चर्चा करके ही सत्तापक्ष ने निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता के साथ विरोधी दल रहता है लेेकिन अब विरोधक प्रतिपक्ष बन गए है। विरोधी दल नहीं रहे। स्थिति को समझना होगा। पीढ़ी दर पीढ़ी जमीन बांटी जाएगी। लिहाजा उद्योग व व्यापार के बारे में भी विचार करने की आवश्यकता है। संपति का मतलब मुद्रा नहीं जीवन चलानेवाली साधन सामग्री है। लघु उद्योग क्षेत्र को संगठित होना होगा। इसके लिए देश का वैचारिक व मानसिक वातावरण बदलना चाहिए। शुक्रवार को सुरेश भट सभागृह में लघु उद्योग भारती के अधिवेशन का उद्घाटन किया गया। इसी कार्यक्रम में सरसंघचालक बोल रहे थे। रवींद्र वैद्य, जीतेंद्र गुप्त मंच पर थे। सरसंघचालक ने कहा कि 1994 में लघु उद्योग भारती की शुरुआत की गई। उस समय वे नागपुर में संघ के प्रचारक थे। तब अनंत भिडे नागपुर के लिए कार्य कर रहे थे। देश की संपति में लघु व सूक्ष्म उद्योग का योगदान है। भारतीय संविधान ने राजनीतिक व आर्थिक स्वतंत्रता दी है। संविधान ने सामाजिक स्वतंत्रता के निर्देश दिए है। पहले विश्व स्तर पर व्यापार करनेवाले नहीं थे। लेकिन भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी थी। उस तरह की कंपनी दो सौ, तीन सौ वर्ष पहले नहीं थी। हमें आर्थिक स्वतंत्रता नहीं थी। आर्थिक स्वतंत्रता का उद्योग बढ़ने से नागरिक आर्थिक तौर पर स्वतंत्र होंगे। एक दूसरे पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। मानसिक स्वतंत्रता की उपासना जरुरी है।

लघु व सूक्ष्म उद्योग को बढ़ाएं

नागपुर में 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। अधिवेशन की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की। उस समय डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने पंूजीपतियों से मुक्ति के संबंध में प्रस्ताव पेश किया था। स्पष्ट निर्णय अचूक व मानव हित में होता है। सत्ता में हमारे विचारों के लोग हैं लेकिन वे एक तंत्र से बंधे है। वे हमारा काम करेंगे, आवश्यक नहीं हैं। उनकी इच्छा ठीक करने की है लेकिन वह संभव नहीं है। परिवर्तन एकाएक नहीं आ पाएगा। उथलपुथल होती है। 

भारत की चिंता न कर अपने देश को संभालें इमरान : भैयाजी जोशी

कश्मीर मामले पर पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान के बयानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने दो टूक कहा है कि भारत की चिंता न कर इमरान अपने देश को संभालें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाकिस्तान के निशाना साधने के मामले पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संघ नहीं भारत पर निशाना साध रहा है। गुरुवार को संघ मुख्यालय रेशमबाग में झंडावंदन कार्यक्रम के बाद श्री जोशी संवाद माध्यम से चर्चा कर रहे थे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनसामान्य के विश्वास के साथ देश ऊंचाई की ओर जा रहा है। देश और अधिक ऊंचा होगा। धारा 370 हटने में विलंब अवश्य हुआ है लेकिन उससे सब खुश है। अन्य राज्यों के साथ कश्मीर से एकात्मकता का संबंध जुड़ेगा। कश्मीर में एकात्मकता आएगी। भारत की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार ही कुछ कर सकती है। 

Tags:    

Similar News