वसई-विरार महानगरपालिका को शहर स्तर पर स्वच्छता के लिए द्वितीय पुरस्कार

वसई-विरार महानगरपालिका को शहर स्तर पर स्वच्छता के लिए द्वितीय पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-02-15 14:38 GMT
वसई-विरार महानगरपालिका को शहर स्तर पर स्वच्छता के लिए द्वितीय पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए महाराष्ट्र की दो वसई-विरार और मीरा भाईंदर महानगर पालिका को शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वसई-विरार महापालिका के आकांक्षा शहर स्तर संघ को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं प्रदेश से इसी महानगर पालिका के सक्षम और युगंधरा बस्ती स्तर संघ ने क्रमश: पहला और दूसरा तथा मीरा भाईंदर महानगर पालिका के मदर टेरेसा संघ ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय की दीनदायल अंत्योदय योजना-शहरी उपजीविका मिशन के तहत देशभर की महानगर पालिका एवं नगर पालिकाओं को वर्ष 2018-19 में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव दुर्गाप्रसाद मिश्रा और सह सचिव संजय कुमार के हाथों प्रदान किए गए। वसई-विरार महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे समेत संघ की अध्यक्ष और सचिव ने पुरस्कार स्वीकार किया।

 

Similar News