यूक्रेन में फंसा सिवनी का छात्र, परिजन परेशान

सिवनी यूक्रेन में फंसा सिवनी का छात्र, परिजन परेशान

Ankita Rai
Update: 2022-02-17 13:00 GMT
यूक्रेन में फंसा सिवनी का छात्र, परिजन परेशान

डिजिटल डेस्क ,सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र का रहने वाला एक शख्स यूक्रेन में फंस गया है। वह भारत वापस अपने घर आना चाह रहा है लेकिन वहां पर बिगड़े हालातों के चलते कोई फ्लाइट नहीं मिल पा रही। इस स्थिति को लेकर  परिजन परेशान हो रहे हैं। वे प्रशासनिक अधिकारियों से उम्मीद लगा रहे हैं कि वे उनके बेटे के वापसी के लिए कोई  रास्ता निकालेंगे।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार घंसौर के स्टेशन रोड क्षेत्र निवासी मुन्नालाल साहू का पुत्र शुभम पांच साल से यूक्रेन के टर्नपिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।  यूक्रेन मे युद्ध के हालातों को देखते  हुए वहां पर सभी फ्लाइट बंद है। ऐसे में शुभम के अन्य साथी पहले ही अपने घर चले गए। वह भारत वापस आना चाह रहा है लेकिन उसके पास कोई सुविधा नहीं है।
चार माह पहले आया था घर
शुभम के पिता ने बताया कि चार माह पहले ही शुभम घर आया था। वह एक माह अवकाश पर रहा। यह साल उसकी पढ़ाई का अंतिम सेमेस्टर है। हालांकि उसे दोहा आने तक की टिकिट मिल चुकी है लेकिल दोहा से भी सभी फ्लाइट बंद है।

Tags:    

Similar News