पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, दो लड़कियों को छुड़ाया, संचालिका गिरफ्तार

पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, दो लड़कियों को छुड़ाया, संचालिका गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-12 09:58 GMT
पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, दो लड़कियों को छुड़ाया, संचालिका गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी में सैलून एंड ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा।  कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को अड्डा संचालिका के चंगुल से मुक्त कराया गया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भी अड्डा संचालिका पुलिस को गुमराह करती रही। वाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

लंबे समय से लिप्त थी 
सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि वाड़ी में नाइंस विला नामक इमारत स्थित अॅना दी सैलून एंड ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा  चलता है।  सूचना के आधार पर दस्ते ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो पीड़ित महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है। मौके पर देह व्यापार अड्डा की संचालिका दर्शनी अनिल ढकान (28) न्यू. कालोनी गोड़ मोहल्ला छावनी निवासी को भी पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार दर्शनी लंबे समय से देह व्यापार के अड्डे में लिप्त है। इसके पहले वह यही काम किसी अन्य ब्यूटी पार्लर और सैलून में करती थी।  उसके बाद दर्शनी वाड़ी में किराए से फ्लैट ले कर देह व्यापार का अड्डा चलाने लगी। गरीब और मजबूर महिलाओं को प्रलोभन देकर उन्हें इस देह व्यापार धंधे में उतार देती थी। 

लाइसेंस ने खोली असली नाम की पोल
पकड़े जाने पर दर्शनी ने पुलिस को अपना नाम और पता गलत बताया था। वह खुद को गुजरात का बताती रही। उसका कहना है कि उसका पति गुजरात में रहता है, जो कभी-कभी नागपुर आता है। इस बीच जांच-पड़ताल में दर्शनी का ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस के हाथ लगा, जिससे दर्शनी का असली नाम और पता-ठिकाना पता चला। सूत्रों के अनुसार दर्शनी वर्ष 2013 से नागपुर में रहती है और इस काम में लिप्त है। पुलिस ने दर्शनी द्वारा गुजरात में भी लड़कियां सप्लाई करने की आशंका व्यक्त की है। जांच जारी है।

Similar News