शादी का झांसा देकर दो महिलाओं का यौन शोषण

शादी का झांसा देकर दो महिलाओं का यौन शोषण

Tejinder Singh
Update: 2019-04-19 16:40 GMT
शादी का झांसा देकर दो महिलाओं का यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में यौन शोषण के दो मामले उजागर हुए हैं। जरीपटका और मानकापुर थानांतर्गत हुई इन घटनाओं को शादी करने का झांसा देकर अंजाम दिया गया। आरोपी प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 34 वर्षीय महिला जरीपटका क्षेत्र निवासी है। वह निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत है। उसी प्रतिष्ठान में चंद्रकांत बलिराम घोड़ेस्वार (36), हिलटाॅप सोसायटी, दाभा निवासी बतौर प्रबंधक है। चंद्रकांत ने प्रेम संबंधों में पीड़िता को फांस लिया। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर 20 सितंबर 2018 से 25 फरवरी 2019 तक विविध स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। इन संबंधों के चलते पीड़िता ने चंद्रकांत पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया और मामला थाने पहुंचा। दूसरी घटना मानकापुर में हुई। 34 वर्षीय पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी संदीप सिंह भाटी (32) भी निजी क्षेत्र में कार्यरत है। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। इसके बाद 1 अप्रैल 2016 से 15 मार्च 2019 तक शादी का झांसा देकर संदीप उसका प्राकृतिक व अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो संदीप उसे ब्लैकमेलिंग करने पर उतर आया। पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उससे 35 हजार रुपए ऐंठ लिए। संबंधों में अाई दरार से यह मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Tags:    

Similar News