अमित शाह का सांगली और कोल्हापुर दौरा रद्द, हाई अलर्ट पर देशभर के कई एयरपोर्ट

अमित शाह का सांगली और कोल्हापुर दौरा रद्द, हाई अलर्ट पर देशभर के कई एयरपोर्ट

Tejinder Singh
Update: 2019-02-27 12:37 GMT
अमित शाह का सांगली और कोल्हापुर दौरा रद्द, हाई अलर्ट पर देशभर के कई एयरपोर्ट

डिजिटल डेस्क, पुणे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का गुरूवार को सांगली - कोल्हापुर दौरा रद्द हो गया है। देश में जारी हाई एलर्ट की वजह से यह फैसला लिया गया है। भाजपा कार्यालय ने जानकारी देते कहा कि अमित शाह अब नहीं आ रहे हैं। सांगली में शाह की उपस्थिति के दौरान भाजपा के पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ताओं के संगठन सुसंवाद बैठक होने वाली थी। इस बैठक के बाद शाह कोल्हापुर में अंबाबाई दर्शन के लिए जाने वाले थे। उनके दौरे की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। 24 जनवरी को ही शाह सांगली आने वाले थे, लेकिन तबियत बिगड़ने की वजह से उस वक्त भी उनका दौरा रद्द किया गया और अब भारत पाकिस्तान के बीच शुरू तनावपूर्ण माहौल की वजह से हाई एलर्ट घोषित किया गया है। 

Similar News