सियासी संकट के बीच शरद पवार ने किसानों को लगाया दिलासे का मरहम

सियासी संकट के बीच शरद पवार ने किसानों को लगाया दिलासे का मरहम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-14 10:44 GMT
सियासी संकट के बीच शरद पवार ने किसानों को लगाया दिलासे का मरहम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार जिले में किसानों से संवाद साधने निकले। गुरुवार को किसानों ने उनकी गाड़ी रोककर उन्हें कृषि नुकसान की जानकारी दी। साथ ही राज्य में सरकार गठन की मांग भी की। पवार ने खेतों में जाकर भी फसल नुकसान का जायजा लिया। राज्य में सत्ता संघर्ष की स्थिति के बीच पवार नागपुर जिले में किसानों से संवाद साधने के लिए आए हैं। सुबह 9.55 बजे विमानतल पर आगमन पर जिला राकांपा की ओर से उनका स्वागत किया गया। विधायक अनिल देशमुख , विधानपरिषद सदस्य प्रकाश गजभिए, कांग्रेस नेता आशीष देशमुख उनके साथ थे।

 

पवार गुरुवार व शुक्रवार को नागपुर में रहेंगे। विमानतल से पवार का काफिला काटोल की ओर रवाना हुआ। काटोल के पास चारगांव में रवींद्र पुनवटकर के खेत में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे तो पवार आसपास के किसानों ने पवार के काफिले को घेर लिया। किसानों ने फसल नुकसान की जानकारी दी। किसानों का कहना था कि पहले भी फसल नुकसान की भरपाई का केवल आश्वासन मिलता रहा है। जिले को आपातकाल घोषित करने में सरकार विलंब करती रही। 

फिलहाल किसानों को त्वरित सहायता की आवश्यकता है। पवार ने खानगांव में रवी दंभे, नायगांव ठाकरे गांव में प्रदीप ठाकरे, खापा में यशवंत भादे व घोगरा में धनराज दुधकवले से भी चर्चा की। वे शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबाेधित करेंगे। दोपहर में बिरसा मुंडा जयंती से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को मुंबई लौट जाएंगे। 

Tags:    

Similar News