विदर्भ के उद्योग बंद होने से 20 हजार लोग हुए बेरोजगार, पवार ने CM को लिखा खत

विदर्भ के उद्योग बंद होने से 20 हजार लोग हुए बेरोजगार, पवार ने CM को लिखा खत

Tejinder Singh
Update: 2017-11-20 16:34 GMT
विदर्भ के उद्योग बंद होने से 20 हजार लोग हुए बेरोजगार, पवार ने CM को लिखा खत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदर्भ दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिख कर कहा है कि वे विदर्भ में उद्योग-धंधों के विकास पर खास ध्यान दें। पवार के मुताबिक पिछले कुछ सालों से विदर्भ में, छोटे उद्योगों के  बंद होने के कारण 20,000 लोग बेरोजगार हो गए हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पवार ने कहा कि यह चिंता का विषय है और गंभीर मामला इस लिए भी है कि नक्सली लोगों की बेराजगारी का फायदा न उठा लें। 

विदर्भ दौरे से लौटकर बताई समस्याएं 

पवार ने 15 से 18 नवंबर के दौरान विदर्भ का दौरा किया था। उस समय उन्होंने चंद्रपुर, गडचिरोली, यवतमाल और वर्धा जिलों में स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली थी। इन समस्याओं के बारे में जानने के बाद पवार ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में पवार ने कहा है कि विदर्भ के चंद्रपुर में नक्सली समस्या सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं हैं। इस इलाके के विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है। चंद्रपुर जिले में कोयला खान और कई अन्य उद्योगों का एक बड़ा हिस्सा है। लेकिन खनन और चीनी कारखाने में कान करने वालों की स्थिति चिंताजनक है। पवार ने अपने पत्र में विंदुवार विदर्भ की इन समस्याओं का जिक्र किया है। 

उद्योगों पर लगा बट्‌टा

  •  बल्लारपुर पेपरमिला कंपनी 1952 से कागज बनाने का काम कर रही है। इस कंपनी को कच्चे माल के तौर पर बांस की आपूर्ति का वादा सरकार की तरफ से किया गया था। लेकिन 2014 से राज्य सरकार ने बांस की आपूर्ति बंद कर दी। इसलिए कच्चा माल मध्यप्रदेश और आसाम से मंगाना पड़ता है। यह आर्थिक रुप से नुकसानदायक है। आर्थिक संकट की वजह से कंपनी 6 माह तक बंद रह चुकी है। मजदूरों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा। 
  • - गडचिरोली की आष्टी पेपरिमिल भी बंद हो चुकी है। इसके करीब 600 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। ब्रामपुरी में गौरव पपरिमिल भी लगभग दो साल तक बंद कर पड़ी है। 
  • - चंद्रपुर जिले के नारांडा स्थित मुरली सीमेंट उद्योगों भी दो वर्षों से बंद है। इससे लगभग 1200 कर्मचारी-अधिकारी बेरोजगार हुए हैं। चंद्रपुर जिले में गुप्ता पावर सहित कुछ छोटे स्टील प्लांट भी बंद हो गए हैं। 
     

Similar News