शिवसेना-भाजपा ने जनादेश का अपमान किया : राज ठाकरे

शिवसेना-भाजपा ने जनादेश का अपमान किया : राज ठाकरे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-21 06:37 GMT
शिवसेना-भाजपा ने जनादेश का अपमान किया : राज ठाकरे

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों से जनता का अपमान हुआ है। मनसे प्रमुख ने पुणे में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना और भाजपा ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। सेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस से हाथ मिलाना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि गलत लोगों को मतदाताओं ने सबक सिखाया, और जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगले चुनावों में इसके नतीजे महसूस किए जाएंगे। बता दें महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।
 

Tags:    

Similar News