युवक पर चलाई गोली, पैर में गोली लगने से नांदेड़ के जिला अस्पताल रैफर

यवतमाल  युवक पर चलाई गोली, पैर में गोली लगने से नांदेड़ के जिला अस्पताल रैफर

Tejinder Singh
Update: 2022-11-15 15:09 GMT
 युवक पर चलाई गोली, पैर में गोली लगने से नांदेड़ के जिला अस्पताल रैफर

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. पुसद शहर के मुखरे चौक में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने विशाल घाटे नामक युवक पर पिस्तौल से गोली चला दी। निशाना चूकने से गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी सचिन हराल समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल को नांदेड जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 
 


 

Tags:    

Similar News