महाराष्ट्र की सिध्दि को मिला पीएम मोदी के साथ चांद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका

महाराष्ट्र की सिध्दि को मिला पीएम मोदी के साथ चांद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका

Tejinder Singh
Update: 2019-08-30 13:06 GMT
महाराष्ट्र की सिध्दि को मिला पीएम मोदी के साथ चांद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका

डिजिटल डेस्क, पुणे। आगामी 7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक घड़ी की साक्षी होंगी बारामती की सिध्दि पवार, जो बंगलुरू स्थित इसरो के नियंत्रण कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चांद्रयान 2 लैंडिंग के क्षणों का अनुभव करेंगी। चंद्रयान-2 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा। दरअसल इसरो की ऑनलाइन प्रश्न प्रतियोगिता में सिध्दि ने सफलता हासिल की थी। जिसके बाद अब उन्हें मोदी के साथ दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग को लाइव देखने का मौका मिला है। 

Tags:    

Similar News