सैनिकों - पूर्व सैनिकों को मिलेगी संपत्ति कर से छूट 

सैनिकों - पूर्व सैनिकों को मिलेगी संपत्ति कर से छूट 

Tejinder Singh
Update: 2020-01-07 16:29 GMT
सैनिकों - पूर्व सैनिकों को मिलेगी संपत्ति कर से छूट 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री दादाजी भुसे ने कहा है कि सूबे के वर्तमान और पूर्व सैनिकों के घरों के संपत्ति कर में छूट देने का प्रयास किया जाएगा। भुसे ने पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को वित्त विभाग के पास प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जरूर पड़ी तो इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की जाएगी। मंगलवार को मंत्रालय में भुसे ने पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का पदभार स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने विभाग की प्रधान सचिव वल्सा नायर सिंह की मौजूदगी में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। भुसे ने कहा कि राज्य के पूर्व सैनिकों और सेना में कार्यरत जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से घर देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने इस बारे में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मापदंड को पूरा करने वाले जवानों के परिवारों को घर देने के संबंध में तत्परता से प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अथवा कार्यरत जवानों के परिवार वालों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। भुसे ने कहा कि  सैनिकों की पत्नियां सरकारी सेवा में होंगी तो उनको घर के पास या फिर इच्छुक जगह पर तबादले के लिए नीति तैयार की जाए। भुसे ने कहा कि पूर्व सैनिक, सेना के जवानों के शौर्य और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करते समय उनके परिवार वालों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करना जरूरी है। 
 

Tags:    

Similar News