मां को बचाने बेटे के हाथों हो गई बाप की हत्या

मां को बचाने बेटे के हाथों हो गई बाप की हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-26 11:45 GMT
मां को बचाने बेटे के हाथों हो गई बाप की हत्या

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। नशे में धुत पिता के जानलेवा हमले से मां को बचाने का प्रयास करते समय बेटे के हाथों पिता की हत्या हो गई। घटना एटापल्ली तहसील मुख्यालय से 20 कि.मी. दूर चंदनवेली में हुई। मृतक व्यक्ति का नाम विजय गणपत मेश्राम (46) बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही बोलेपल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा किया।

जानकारी के अनुसार, विजय मेश्राम की पत्नी रेखा (35), बेटा सचिन मेश्राम (20) और बेटी सुबह खेत की ओर जा रहे थे। शराब के नशे में धूत विजय तीनों का पीछा कर रहा था। इसी बीच उसने पत्नी रेखा पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। मां पर हमला होता देख सचिन ने पिता को रोकने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने का प्रयास करता रहा, पर वह नहीं माना। विजय पत्नी को मारने के लिए चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था। मां को बचाने के चक्कर में सचिन ने पिता के सिर पर लाठी से वार किया। जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Similar News