उद्धव ठाकरे के पास पहुंची सोनिया की चिट्ठी, सीएम से पहले ही लोगों ने पढ़ा पत्र

उद्धव ठाकरे के पास पहुंची सोनिया की चिट्ठी, सीएम से पहले ही लोगों ने पढ़ा पत्र

Tejinder Singh
Update: 2020-12-21 14:16 GMT
उद्धव ठाकरे के पास पहुंची सोनिया की चिट्ठी, सीएम से पहले ही लोगों ने पढ़ा पत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चार दिन पहले अखबारों में छप चुकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिट्ठी सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपी। दिल्ली से आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संपत कुमार के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, मंत्री वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री नसीम खान, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप व कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सप्रा ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा पर मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र सौंपा। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष का यह पत्र मीडिया में लीक हो गया था। पत्र में सोनिया ने राज्य की महाविकास आघाडी सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लागू करने की मांग की है। इस पत्र को सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है। सरकार में शामिल राकांपा ने इसके लिए कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति को जिम्मेदार ठहराया था। जबकि इस पत्र को लेकर भाजपा ने भी सरकार पर निशाना साधा था। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि राज्य की महा विकास आघाडी सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर ही चले। उन्होंने कहा कि न्यूनतम साक्षा कार्यक्रम किसी पार्टी का घोषणा पत्र नहीं होता। वह अलग विषय है पर पार्टी की मूलभूत नीति के उलंघन पर हमारा आक्षेप है। राज्य सरकार को कांग्रेस की नीतियों के अनुसार फैसले होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी निधि को लेकर सोनिया गांधी ने नाराजगी जताई है।    

Tags:    

Similar News