महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई-नागपुर के बीच 12 विशेष ट्रेनें

महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई-नागपुर के बीच 12 विशेष ट्रेनें

Tejinder Singh
Update: 2019-11-29 17:06 GMT
महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई-नागपुर के बीच 12 विशेष ट्रेनें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के लिए मध्य रेलवे ने 12 अनारक्षित विशेष गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इनमें से नागपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए 3, मुंबई से नागपुर/अजनी/सेवाग्राम के लिए 6 गाड़ियां होंगी। इसके अलावा नियमित रूप से चलने वाली कुछ गाड़ियों को विस्तार भी दिया गया है।  छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर राज्यभर से खासकर नागपुर से बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी मुंबई के दादर इलाके में स्थित चैत्यभूमि पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए द्वितीय श्रेणी की 16 डिब्बों वाली ट्रेनों की व्यवस्था की है। मुंबई आने के लिए 4 और 5 दिसंबर जबकि मुंबई से जाने के लिए 6, 7 और 8 दिसंबर को यह गाड़ियां चलाई जाएंगी।  

नागपुर से सीएसटीएम (मुंबई) के लिए 3 विशेष गाड़ियां

1- विशेष गाड़ी संख्या 01262 दिनांक 4.12.2019 को नागपुर से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
2- विशेष गाड़ी संख्या 01264 पांच दिसंबर 2019 को नागपुर से 07.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
3- विशेष गाड़ी संख्या 01266 पांच दिसंबर 2019 को नागपुर से 15.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहरेगी- अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, जलंब, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालिसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्या ण एवं दादर


छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/दादर- सेवाग्राम/ अजनी / नागपुर अनारक्षित विशेष गाड़ियां 

1- विशेष गाड़ी संख्या 01249 दिनांक 6.12.2019 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई  से 16.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.30 बजे अजनी पहुंचेगी।
2- विशेष गाड़ी संख्या 01251 दिनांक 6.12.2019 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई  से 18.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे सेवाग्राम पहुंचेगी।
3- विशेष गाड़ी संख्या 01253 दिनांक 7.12.2019 को दादर से 00.40 बजे (दिनांक 6/7.12.2019 के मध्य रात्रि) प्रस्थान कर उसी दिन 15.55 बजे अजनी पहुंचेगी।
4- विशेष गाड़ी संख्या 01255 दिनांक 7.12.2019 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई  से 12.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
5- विशेष गाड़ी संख्या 01257 दिनांक 8.12.2019 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई  से 18.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
6- विशेष गाड़ी संख्या 01259 दिनांक 8.12.2019 को दादर से 00.40 बजे (दिनांक 7/8.12.2019 के मध्य रात्रि) प्रस्थान कर उसी दिन 15.55 बजे अजनी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहरेगी-दादर, कल्याण, कसारा, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगावं, भुसावल, मलकापुर, जलंब, अकोला, मुर्तिजापुर, बड़नेरा, धामणगावं, पुलगावं, वर्धा, सेवाग्राम और अजनी। 


अजनी - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी

विशेष गाड़ी संख्या 02040 दिनांक 7.12.2019 को अजनी से 15.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहरेगी- वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर


 

Tags:    

Similar News