यवतमाल में आज कांग्रेस का 'आक्रोश मोर्चा', अशोक चव्हाण होंगे शामिल

यवतमाल में आज कांग्रेस का 'आक्रोश मोर्चा', अशोक चव्हाण होंगे शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-16 05:12 GMT
यवतमाल में आज कांग्रेस का 'आक्रोश मोर्चा', अशोक चव्हाण होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का सोमवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही यहां उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके आते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

चव्हाण यवतमाल में किसान हित के लिए आयोजित मोर्चा में सम्मिलित होने नागपुर पहुंचे हैं। यहां से वे सीधे यवतमाल के लिए रवाना हो गए हैं। यवतमाल में मोर्चा में शामिल होकर किसान परिवारों से मिलने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना होंगे। नागपुर एयरपोर्ट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चव्हाण को नांदेड़ में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी।  इस मौके पर विकास ठाकरे, अनंत गारद, उमाकांत अग्निहोत्री, अभिजीत वंजारी, प्रज्ञा बड़विक, बंटी शेल्के, अतुल लोंढे, प्रशांत ढवद , संगीता अपरकर, भारती कामी, सुनीता जिचकर, राजानी राउत, पूनम खाडे उपस्थित थे।

यवतमाल में कांग्रेस का आज आक्रोश मोर्चा
यवतमाल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया है। आज यवतमाल के पोस्टल ग्राउंड पर आयोजित मोर्चा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, रालेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता व पदाधिकारी,  विप. के उपसभापति , कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे, पूर्व मंत्री प्रा.वसंतराव पुरके, पूर्व विधायक वामनराव कासावार, पूर्व विधायक विजय खडसे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वजाहत मिर्झा, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।  आक्रोश मोर्चा में सरकार के जनविरोधी नीतियों को नागरिकों के सामने रखा जाएगा।

Similar News