जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, गडकरी ने किया शिलान्यास

जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, गडकरी ने किया शिलान्यास

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-22 14:42 GMT
जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, गडकरी ने किया शिलान्यास

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का शिलान्यास केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दमोहनाका में किया। शिलान्यास पूजन में मप्र शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्माए पूर्व राज्यमंत्री स्वामी अखिलेश्वरानंद, भाजपा अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदू संजय यादव आदि प्रमुखजन मौजूद थे। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि भूमिपूजन के बाद अब फ्लाईओवर के काम में तेजी आएगी। ड्रॉइंग पूरी तरह से बनकर तैयार है। करीब दो माह में फील्ड पर काम नजर आने लगेगा।

फ्लाई ओवर एक नजर में
. 5.90 किमी लंबा होगा फ्लाई ओवर।
. 758.54 करोड़ रुपए आएगी लागत।
. 12.90 मीटर चौड़ा होगा ब्रिज।

गौरतलब है कि इस फ्लाई ओवर की काफी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। इसका निर्माण हो जाने से गढ़ा रानीताल दमोहनाका मदनमहल के लोगों को रोज रोज के लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। बाहर से आने वाले मसलन मंडला दमोह सिवनी कटनी आदि के बड़े वाहनों को भी शहर में नहीं फंसना पड़ेगा। करीब दो माह में फील्ड पर काम नजर आने लगेगा। दमोहनाका से मदनमहल मेडिकल रोड तक होगा ब्रिज। रानीताल, गेट नं. 2 मालवीय चौक मार्ग, मदनमहल स्टेशन और मदनमहल में बनेंगे रैम्प।
दमोहनाका चौक से मदनमहल चौक (दशमेश द्वार) के बीच करीब 6 किमी लंबे बनने वाले फ्लाईओवर के लिए पीडब्ल्यूडी ने गुजरात की ठेका कंपनी के साथ अक्टूबर 2018 को करार कर लिया है। भूमिपूजन के साथ ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि अगले 3 साल में इसके बनाकर तैयार करना है। इसके बाद इस मार्ग में दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। निर्माण कार्य बल्देवबाग, रानीताल,  मदनमहल थाना, स्टेशन होकर दडॉ. लोध अस्पताल के सामने खत्म होगा। रानीताल से गढ़ा के  टेलीग्राफ गेट नं.2 से यातायात थाना, मदनमहल थाना से लिंक रोड, दशमेशद्वार से महानद्दा के लिए बनेगी।

 

Similar News