सिवनी: फिर भूकंप से झटकों से कांपी सिवनी, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले

सिवनी: फिर भूकंप से झटकों से कांपी सिवनी, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-22 10:49 GMT
सिवनी: फिर भूकंप से झटकों से कांपी सिवनी, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले


डिजिटल डेस्क सिवनी। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र एवं नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलाजी से प्राप्त जानकारी अनुसार 22 नवम्बर 2020 प्रात: 01.45 बजे सिवनी में 22.10 उत्तरी अक्षांश 79.55 पूर्वी देशांतर के निकट 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। जिसका एपीसेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है। भूकंप के झटके आने के बाद लोगों में दहशत का महौल व्यप्त है। दहशत के चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले। हालाकि किसी प्रकार की जन हानि होने की कोई सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं। सभी वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए सभी सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगाड्र्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

Tags:    

Similar News