खराब मौसम के चलते डायवर्ट हो रहे विमान, दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता पहुंचने में हो रही देरी

खराब मौसम के चलते डायवर्ट हो रहे विमान, दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता पहुंचने में हो रही देरी

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-04 08:46 GMT
खराब मौसम के चलते डायवर्ट हो रहे विमान, दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता पहुंचने में हो रही देरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  रायपुर (छत्तीसगढ़) में मौसम खराब होने के कारण एयर इंडिया का विमान नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। करीब एक घंटे के बाद विमान ने वापस रायपुर के लिए उड़ान भरी। वहीं दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता के विमानों में रविवार को देरी दर्ज की गई।

आसमान में लगाता रहा चक्कर
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान क्रमांक 477 ने रविवार को सुबह 5.19 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल दिल्ली से उड़ान भरी थी। विमान अपने तय समय पर स्वामी विवेकानन्द विमानतल रायपुर पहुंच गया, लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को एयर ट्राॅफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद भी जब मौसम साफ नहीं हुआ, तो विमान को नागपुर विमानतल पर डायवर्ट कर िदया गया। रविवार की सुबह 8.25 बजे विमान को नागपुर विमानतल पर उतरा गया। विमान में 107 यात्री सवार थे। करीब एक घंटा बाद रायपुर में मौसम साफ होने की जानकारी मिलने के बाद विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

इन विमानों में हुई देरी
मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5325 अपने तय समय सुबह 9.55 बजे से आधा घंटा, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 दोपहर 12 बजे से 2 घंटा, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 202 शाम 7.20 से 45 मिनट, कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 404 अपने तय समय रात 8.10 बजे से आधा घंटा देरी से नागपुर पहुंचा। वहीं मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 रात 8.10 बजे से 1 घंटा, दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2519 रात 8.55 बजे से 3.20 घंटे और मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 अपने तय समय रात 9.45 बजे से आधा घंटे देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई। बता दें कि विगत कई दिनों से खराब मौसम के चलते आए दिन विमानों का डायवर्ट होना जारी है।

Tags:    

Similar News