भालू ने वृद्ध पर हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

भालू ने वृद्ध पर हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-18 13:06 GMT
भालू ने वृद्ध पर हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, उमरिया। भालू के हमले से मझौली का एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार घायल जंगल में महुआ बीनने के लिए गया हुआ था, जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध वहीं घायल पड़ा था, जिसे चरवाहों ने देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिससे बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसे वृद्ध पर गुरुवार को भालू ने हमला कर दिया। भालू के नाखून व दांत चुभने से ग्रामीण घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना टाईगर रिजर्व प्रबंधन को भी दी गई, जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

महुआ बीनने गया था जंगल
इस संबंध में घायल बोधराम प्रजापति निवासी मझौली ने बताया गुरुवार सुबह घर से महुआ बिनाई के लिए जंगल गया था। पतौर वन क्षेत्र में पत्ता तुड़ाई करते समय अचानक एक भालू मिल गया। जब तक वह कुछ कर पाता खुद को असहज समझ वन्यजीव ने वृद्ध पर हमला कर दिया। किसी तरह हिम्मत जुटाते हुए उसने उसके साथ संघर्ष किया। इस दौरान भालू जंगल की तरफ चला गया। कुछ लोगों ने उसे सुरक्षित घर घायल हालत में घर पहुंचाया। वहां से परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया है।

पूरे शरीर पर चोट के निशान
वृद्ध के हाथ, छाती व चेहरे में चोटें बताई गई हैं। घटना के संबंध में रेंजर पतौर डीडी शर्मा का कहना है वन खण्ड क्षेत्र में भालू के हमले की सूचना मिली थी। हमने अपने वाहन से घायल को मानपुर में भर्ती कराया है। प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक हजार की मदद भी दी है। उपचार के दौरान अन्य खर्च की व्यवस्था शासन द्वारा कराई जाएगी। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

Tags:    

Similar News