नगरीय क्षेत्र पन्ना में मनाया जायेगा गौरव दिवस बैठक हुई सम्पन्न

पन्ना नगरीय क्षेत्र पन्ना में मनाया जायेगा गौरव दिवस बैठक हुई सम्पन्न

Ankita Rai
Update: 2022-05-24 11:17 GMT
नगरीय क्षेत्र पन्ना में मनाया जायेगा गौरव दिवस बैठक हुई सम्पन्न

डिजिटल डेस्क,पन्ना। ‘‘गौरव दिवस‘‘ के तहत पन्ना में 27 मई 2022 से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी शहरों में गौरव दिवस मनाने का आव्हान किया है। इसे लेकर 23 मई 2022 सोमवार को कार्यालय नगर पालिका परिषद पन्ना में सुश्री एकता अग्रवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित के.के. तिवारी लेखापाल, प्रमोद अवस्थी वरिष्ठ शिक्षक, अरविन्द सिंह गौर डीपीस., संजीव कुमार जैन जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ पन्ना, कमलेन्द्र कुमार चौरहा शिक्षा विभाग एवं ओम प्रकाश खरे उद्यान पर्यवेक्षक नगर पालिका परिषद पन्ना के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पन्ना का गौरव दिवस वीर महाराजा छत्रसाल की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। सुश्री अग्रवाल ने बताया कि पन्ना गौरव दिवस के तहत 27 मई 2022 को जन आग्रह रैली के रूप में प्रात: 7.30 बजे छत्रसाल पार्क से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये छत्रसाल पार्क में समाप्त होगी। सुश्री अग्रवाल कहा कि इस 7 दिवसीय आयोजन में शहर के नागरिकों को नगर के गौरव दिवस में उत्साह पूर्वक भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। यह 7 दिवसीय आयोजन प्रशासक/कलेक्टर संजय कुमार मिश्र एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में होगा। उक्त 7 दिवसीय श्रंखला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककला, नृत्यकला, चित्रकला, गायन, वादन आदि कलाओं का आयोजन किया जाएगा, साथ ही कबड्डी, खो-खो, कराते व अन्य खेलों का भी आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्वजनों, साहितयकारों, गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली छात्र/छात्रओं से कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेने की अपील की है।  


 

Tags:    

Similar News