हाथ पर मुहर लगे व्यक्ति को देखते ही बैंक में मचा हड़कंप

हाथ पर मुहर लगे व्यक्ति को देखते ही बैंक में मचा हड़कंप

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-21 08:24 GMT
हाथ पर मुहर लगे व्यक्ति को देखते ही बैंक में मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वाड़ी के यूनियन बैंक में एक व्यक्ति के हाथ पर कोरोना वायरस का मुहर लगा दिखाई देने पर बैंक में हड़कंप मच गया। वह व्यक्ति तीन दिन से एनओसी लेने आ रहा था। घटना  शुक्रवार को करीब 11.30 बजे की है। बैंक का गार्ड रामेश्वर होले गेट पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति के हाथ  को सैनिटाइज कर रहा था। उस दौरान जब उक्त व्यक्ति का नंबर आया, तो उसने गार्ड को स्प्रे नहीं मारने दिया व सीधे बैंक में घुस गया। जब बैंक के कर्मचारियों ने उसके हाथ पर मुहर देखा, तो तुरंत उसे बैंक से बाहर निकाला गया। वह ऑटो चालक बताया जाता है। बैंक मैनेजर पंकज भार्गव ने इसे गंभीरता से लेकर तुरन्त बैंक का व्यवहार दिन भर के लिए बंद कर दिया। उसके बाद बैंक को सैनिटाइज किया गया। उक्त व्यक्ति के हाथ पर लगा स्टैंप पॉजिटिव है या निगेटिव इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

अफवाह न फैलाएं 
बैंक से जानकारी मिली है। जिनके हाथ पर मुहर लगाए जा रहे हैं, उन्हें 14 दिन तक घर में ही रहने को कहा है। वैसे व्यक्ति पॉजिटिव नहीं हैं। डरने की कोई बात नहीं। लोग अफवाह न फैलाएं, जरूरी काम से ही घर से निकलें।  डॉ. सत्यवान वैद्य, स्वास्थ्य अधिकारी, प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र व्याहड़

Tags:    

Similar News