स्वाइन फ्लू को  रोकने के लिए महानगरपालिका ने बनाया ये नया प्लान

स्वाइन फ्लू को  रोकने के लिए महानगरपालिका ने बनाया ये नया प्लान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-10 12:46 GMT
स्वाइन फ्लू को  रोकने के लिए महानगरपालिका ने बनाया ये नया प्लान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए महानगरपालिका ने कमर कस ली है। योजना के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी अब नगरसेवकों के साथ घूमकर मुहिम चलाएंगे। नागरिकों के लिए दवा के साथ तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लेकर शनिवार को धरमपेठ जोन में डिक दवाखाने में धरमपेठ जोन की सभापति रूपा रॉय, नगरसेवक सुनील हिरणवार की उपस्थिति में जोन के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. सिंह ने नागरिकों का मार्गदर्शन किया। सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराने की बजाय तत्काल इलाज और सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिससे उसकी रोकथाम करना संभव हो सकता है। 

बरतें कुछ सावधानियां

बचाव के लिए घर को स्वच्छ रखें, बाहर से घर में आने पर पानी से हाथ धोएं, खांसी होने पर रुमाल मुंह पर रखें, सर्दी, खांसी होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। जल्द निदान होने पर मरीज ठीक हो सकता है। 

मनपा के डॉक्टरों की टीम भी तैयार

महानगरपालिका ने स्वाइन फ्लू रोकने केलिए मनपा के डॉक्टरों की टीम भी तैयार की है। रोजाना यह टीम नगरसेवकों के साथ संभावित परिसरों का दौरा करेगी। इस दौरान नागरिकों में भय दूर कर उन्हें उपचार संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा।

Similar News