खुद को बेचने वालो- अब मुंबई को तो मत बेचो, आदित्य ठाकरे ने लगाया सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप

निशाना खुद को बेचने वालो- अब मुंबई को तो मत बेचो, आदित्य ठाकरे ने लगाया सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2023-01-13 16:15 GMT
खुद को बेचने वालो- अब मुंबई को तो मत बेचो, आदित्य ठाकरे ने लगाया सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विधायक आदित्य ठाकरेने मुंबई मनपा के 400 किमी सड़क बनाने के लिए जारी किए गए 6 हजार करोड़ रुपए के टेंडर आवंटन में कथित रूप से घोटाले का आरोप लगाया है। आदित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को बेच दिया है लेकिन वे मेरी मुंबई को न बेचें।शुक्रवार को दादर स्थित शिवसेना भवन में पत्रकारों से बातचीत में आदित्य ने कहा कि मुंबई मनपा के टेंडर आवंटन में अनियमितता हुई है। मुंबई मनपा सड़क बनाने के लिए पहले की तुलना में 48 प्रतिशत ज्यादा राशिखर्च करेगी। आदित्य ने कहा किराज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार मुंबई का इस्तेमाल एटीएम के रूप में कर रही है। सत्ताधारियों को मुंबई पंसद नहीं है पर उन्हें मुंबई को लूटना है। 

आदित्य ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में मुंबई पर प्रेम करने वाला कोई मंत्री नहीं है। मंत्रिमंडल में वर्गफुट पहचाने वाले लोग हैं। लेकिन मुंबई की इंच-इंच जानने वाले लोग मंत्रिमंडल में नहीं हैं। आदित्य का इशारा राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की ओर था। पेश से बिल्डर लोढा मुंबई उपनगर के पालक मंत्री भी हैं। आदित्य ने कहा कि प्रदेश की शिंदे-फडणवीस सरकार महाराष्ट्र विरोधी है। महापुरुषों का अपमान करने वाले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अभी तक नहीं हटाया गया है। 

 

Tags:    

Similar News