यवतमाल में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 11 की अस्पताल से छुट्‌टी                    

यवतमाल में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 11 की अस्पताल से छुट्‌टी                    

Tejinder Singh
Update: 2020-06-07 08:09 GMT
यवतमाल में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 11 की अस्पताल से छुट्‌टी                    

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। रविवार को तीन और पॉजिटिव मरीज मिले। जिससे पॉजिटिव की कुल संख्या 44 हो गई थी। जिनमें 11 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई है। अब 33 मरीज ही पॉजिटिव हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 122 है। 91 मरीजों की रिपोर्ट आई थी। जिसमें तीन पॉजिटिव और 88 नेगेटिव हैं। जो तीन पॉजिटिव आए हैं वह महागांव के सर्राफा व्यापारी के करीबी बताए गए हैं और जो 88 नेगेटिव आए हैं, उनमें महागांव के 29,  पुसद के 31, बोरगांव, रुई  तालाब, मंगरुल घाटंजी  के 1-1की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला अस्पताल में भर्ती  दो में से एक की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 157 कुल पॉजिटिव हैं। जिसमें 44 सक्रिय पॉजिटिव जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती है। अब तक 111 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला अस्पताल में दो की मौत हुई है। तो दो की मौत अस्पताल से बाहर हुई है।

 

Tags:    

Similar News