पन्ना टाइगर रिज़र्व में अपने दो नन्हे शावकों के साथ दिखी बाघिन पी-151 

पन्ना टाइगर रिज़र्व में अपने दो नन्हे शावकों के साथ दिखी बाघिन पी-151 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-10 08:55 GMT
पन्ना टाइगर रिज़र्व में अपने दो नन्हे शावकों के साथ दिखी बाघिन पी-151 

डिजिटल डेस्क पन्ना। बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में फि र एक बाघिन ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ शुक्रवार 9 अप्रैल को सुबह पहली बार नजर आई है। पार्क भ्रमण हेतु आए पर्यटकों ने बिल्कुल निकट से इस बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए न सिर्फ  देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया है। अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉक्टर अनुराग चौहान ने बताया कि शावकों के साथ बाघिन को इतने नजदीक से देखकर वे अत्यधिक रोमांचित हैं।  एक शावक मां के साथ था व दूसरा कुछ दूरी पर था। बाघिन जंगल में अंदर की तरफ जा रही थी, अचानक रुकी और पीछे छूट गए शावक के पास पहुंच गई तथा उसे अपने साथ लेकर घने जंगल में चली गई।  शावकों की उम्र दो ढाई माह के लगभग होगी।  बाघिन पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की बेटी है। इस बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। आगे वाली जिप्सी में सवार रहे पर्यटक  मालूम हो कि इसके पूर्व विगत 26 मार्च 21 को बाघिन टी-6 अपने चार नन्हे शावकों के साथ दिखी थी। बीते 4 माह के भीतर पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावकों का जन्म हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में शावकों की मौजूदगी के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Tags:    

Similar News