83 दिन बाद मदन महल अंडरब्रिज से शुरू हुई आवाजाही

83 दिन बाद मदन महल अंडरब्रिज से शुरू हुई आवाजाही

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-23 10:17 GMT
83 दिन बाद मदन महल अंडरब्रिज से शुरू हुई आवाजाही

आसान हुई राह - शास्त्री ब्रिज पर कम होगा यातायात का दबाव, जाम से मिलेगी राहत पहले दिन ही भीड़ दिखी
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
मदन महल अंडरब्रिज का विस्तार कार्य पूरा होते ही 83 दिनों बाद सोमवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। जिसके साथ ही यहाँ से आवाजाही शुरू हो गई है। यह अंडरब्रिज पिछले 1 दिसम्बर से बंद था। अंडरब्रिज विस्तार कार्य के लिए बंद किए जाने के बाद से ही दशमेश द्वार से मदन महल स्टेशन प्लेटफार्म-3 की ओर से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। बताया जाता है कि अंडरब्रिज की लंबाई 10 मीटर बढ़ाने का कार्य कराया जा रहा था, जिसके चलते यह रास्ता बंद किया गया था। यहाँ से आवाजाही बंद किए जाने के बाद लोगों को शास्त्रीब्रिज और कछपुरा ओवरब्रिज का फेरा लगाकर जाना पड़ रहा था। 
अधिकांश को तो पता नहीं चला
अंडरब्रिज सोमवार से भले ही लोगों के लिए चालू कर दिया गया है, मगर पहले दिन उतनी भीड़ तो नजर नहीं आई जो पहले दिखाई देती थी, इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि मदन महल अंडरब्रिज आवागमन के लिए खोले जाने की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी।
 

Tags:    

Similar News