महाराष्ट्र में 29 अधिकारियों के तबादले, शर्मा नागपुर सीआईडी एसपी, विनीता बनीं गोंदिया की पुलिस अधीक्षक

महाराष्ट्र में 29 अधिकारियों के तबादले, शर्मा नागपुर सीआईडी एसपी, विनीता बनीं गोंदिया की पुलिस अधीक्षक

Tejinder Singh
Update: 2019-02-25 13:38 GMT
महाराष्ट्र में 29 अधिकारियों के तबादले, शर्मा नागपुर सीआईडी एसपी, विनीता बनीं गोंदिया की पुलिस अधीक्षक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चुनाव के ऐलान से पहले राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 29 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। रंजन कुमार शर्मा नागपुर सीआईडी के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वे अब तक अहमदनगर में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। विनीता शाहू गोंदिया की नई पुलिस अधीक्षक होंगी जबकि अरविंद सालवे को भंडारा के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विश्वास नागरे पाटील को नाशिक शहर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं अब तक नाशिक के पुलिस आयुक्त रहे रविंद्र सिंघल औरंगाबाद के विशेष पुलिस महानिरीक्षक की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। औरंगाबाद में विशेष पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे पीपी मुत्याल को नांदेड में इसी पद पर भेजा गया था। नांदेड में तैनात रहे एफके पाटील को पुणे सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सुनील रामानंद को पुणे सीआईडी की जगह महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल का पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।

अब तक मुंबई एटीएस में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात सुहास वारके को कोल्हापुर का विशेष पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सुनील कडासने नाशिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। संदीप पखाले बीड के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। वैभव कलुबर्मे बीड़ की जगह चंद्रपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। चंद्रपुर में तैनात रहे हेमराज कपूर को अब खामगांव बीड का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यहां रहे श्याम घुगे अब अमरावती ग्रामीण में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भेजे गए हैं।

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

सचिन गोरे-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चालीसगांव जलगांव
प्रशांत बच्छाव- प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र धुले
ईशू सिंधू- पुलिस अधीक्षक अहमदनगर
दत्ता शिंदे-पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था, महावितरण मुंबई 
तेजस्वी सातपुते-पुलिस अधीक्षक सातारा
पीव्ही उगले-पुलिस अधीक्षक जलगांव
हरीष बैजल-समादेशक, एसआरपीएफ
जयंत मीना-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बारामती, पुणे ग्रामीण
पंकज देशमुख-पुलिस उपायुक्त पुणे शहर
प्रवीण सालुंखे-पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी पुणे
अब्दुल रहमान- पुलिस महानिरीक्षक, राज्य मानवाधिकार आयोग, मुंबई
दत्ता कराले-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे शहर
पीआर दिघावकर-पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला अत्याचार रोकथाम, मुंबई 
संजय दराडे-पुलिस उपमहानिरीक्षक विक्रीकर (वस्तु व सेवाकर), मुंबई
 

Similar News